भारत सरकार ने चीन की 59 ऐप्स को बैन कर दिया है। अब न तो ये ऐप्स फोन में चलेंगी और न तो डाउनलोड हो सकेंगी। सरकार के इस कदम के पीछे प्राइवेसी का कारण बताया गया है। इनमें टिकटॉक, यूसी, शेयरइट जैसी बड़ी ऐप्स भी शामिल है। तो अब जबकि ये ऐप्स खत्म हो गई है तो इनका विकल्प क्या है? जो लोग इन्हें इस्तेमाल करते थे वो दूसरी ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिये डालते हैं चीनी ऐप्स के विकल्प पर एक नजर।
TikTok, Helo, Big Libe, Vigo Video, Vmate, U Video और Kwai के विकल्प
– मित्रों, रोपोसो, चिंगारी, बोलो इंडिया (सारी इंडियन ऐप्स है)
हो सकता है कि ZEE 5 भी जल्द ही एक ऐसा प्लैटफॉर्म तैयार कर दे।
Baidu Translate का विकल्प
– Google Translate, Hi translate
We Meet, We Chat चीनी ऐप्स के विकल्प
– Facebook, Instagram, WhatsApp
Hago Play का विकल्प
– Houseparty
Shareit, Xender, ES File Explorer चीनी ऐप्स के विकल्प
– Files Go, Send Anywhere, Google Drive, Dropbox,
– Share All, Jio Switch, Smart Share इंडियन विकल्प है
UC Browser, DC Browser, CM Browser, APUS Browser के विकल्प
– Google Chrome, Mozilla Firefox, Jio Browser
Mobile Legends के विकल्प
– Fortnite Battle Royale, PUBG, Legends of Legends
Baidu Map के विकल्प
– Google Maps, Apple Maps
Shein, Club Factory, ROMW चीनी ऐप्स के विकल्प
– Myntra, Flipkart
Camscanner के विकल्प
– Adobe Scan, Microsoft Office Lens, Photo Scan, TapScanner
YouCam, SelfieCity, Meitu के विकल्प
– B612 Beauty, Filter Camera
DU battery saver के विकल्प
– Battery Saver, Charge Optimizer
Newsdog, UC News, QQ Newsfeed के विकल्प
– Google News, Apple News, Inshorts
ये कुछ ऑपश्न है जो आप इन ऐप्स की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें काफी सारी भारतीय ऐप्स भी मौजूद है, जिससे सरकार के आत्मनिर्भर भारत को भी बल मिलेगा और साथ ही भारतीय बिजनेस भी मजबूत होंगे। तो अगर आप भी चीनी ऐप्स के बंद होने से परेशान हैं तो इन ऐप्स का इस्तेमाल करें।