दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon ने एक बार फिर से भारतीयों के साथ-साथ हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। Amazon अपनी साइट पर भगवान शिव, गणेश की तस्वीरों के बने हुए बाथरूम व टॉयलेट मैट, कारपैट को बेच रहा है। जिसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा है, साथ ही ट्विटर पर Boycott Amazon भी ट्रेंड हो रहा है।
इतना ही नहीं ट्विटर पर लोग Amazon की ऐप को uninstall करके दूसरों को भी अंइस्टॉल करने के लिए भी कह रहे हैं। भगवान शिवा के प्रिंटेड मेज, पर्दे तो ठीक है लेकिन कुत्तों को पहनाने वाले कपड़ों पर शिवा की तस्वीर है। हद तो तब हो गई जब शिवा के तस्वीर के साथ जूते चप्पल भी Amazon.com पर बेचे जा रहे हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब Amazon ने इस तरह से भारतीयों की भावनाओं को आहत किया हो। पहले भी वो ऐसा कर चुका है, जिसमें उसने एक बार तो भारतीय तिरंगे बने पायदान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिंट वाली चप्पल भी बेची थी।
Boycott Amazon के साथ कुछ लोगों ने ट्विटर पर Amazon को मजा चखाने के लिए कहा कि साइट से महंगी चीजों के ऑर्डर प्लेस करो और डिलिवरी से कुछ वक्त पहले उसे कैंसल कर दो, ताकि कंपनी को परेशानी हो। इसके अलावा कुछ लोग इसे बुरी रेटिंग देने के लिए कह रहे हैं। तो कुछ लोग Amazon को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। देखिए कुछ ट्वीट्स
अगर आप चप्पलों पर भगवान और महात्मा गांधी की तस्वीर देखकर बुरा महसूस कर रहे हैं। तो ये भी जान लीजिए की पिछली बार भारत का नक्शा भी छपा था जिसमें से कश्मीर ही गायब था। बात सिर्फ हिन्दुओं की नहीं है बल्कि इस वेबसाइट ने उस तिरंगे का भी अपमान किया है जिस तिरंगे पर हम सभी भारतीय गर्व महसूस करते हैं।
दिक्कत क्या है?
एक बात तो तय है कि Boycott Amazon करने से कुछ होने वाला नहीं है। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एप को कम रेटिंग तो दे सकते हैं लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ने वाला है। सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा। कई विदेशियां कंपनियां नियमों को तक पर रखकर भारत में ऑनलाइन ज्यादा डिस्काउंट्स दे रही हैं।
तो ग्राहक भी वहीं जाएगा जहां कम कीमत में समान मिलेंगे। अगर इन चीजों को हटवाना चाहते हैं तो सब जगह से हटवाने के मिशन में लग जाइए। क्योंकि ऐसी कंपनियां विदेशी ही होती हैं, तो इसमें मेहनत भी ज्यादा लगने वाला है।
तकनीकी दिक्कत क्या है?
तकनीकी दिक्कत ये है कि जो महात्मा गांधी, तिरंगा और देवी-देवताओं को अपमानित करने वाले सामान बेचे जा रहे हैं, वो amazon.in (इंडिया) पर नहीं बल्की ग्लोबल साइट amazon.com पर बेचे जा रहे हैं। इसलिए इस पर लगाम लगाना मुश्किल हो सकता है। लेकिन इतना तो किया जा सकता है कि अमेजन की जो साइट भारत में चल रही है उस पर भारत सरकार कुछ एक्शन लेकर दबाव बनाए।
ये भी पढ़ें- घर पर चालान पहुंचा तो मां-बाप ने करा दी युवक की शादी