बॉलीवुड में अच्छी डरावनी फिल्मों की काफी कमी रही है। कई फिल्में तो आप आधी रात को अकेले खुले आसमान के नीचे देख कर भी नहीं डरेंगे। लेकिन कई डरावनी फिल्में अपना काम अच्छे से कर पाई है और उन फिल्मों ने लोगों को काफी डराया है। तो चलिये जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन बॉलीवुड की डरावनी फिल्में जो काफी सफल हुई।
6 बॉलीवुड की डरावनी फिल्में
1. मधुमती:
साल 1985 में आयी इस फिल्म को बिमल रॉय ने डायरेक्ट किया था और इसमें दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला और जॉनी वॉकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के कई रीमेक भी बने हैं जैसे कुदरत, बीस साल बाद, और ओम शांति ओम।
2. मकड़ी:
साल 2002 में आयी विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी ने सभी को बहुत डराया है। इस फिल्म में चुड़ैल का किरदार शबाना आजमी ने निभाया था और अपनी एक्टिंग से उन्होंने बहुत डराया है। दर्शकों को शबाना का किरदार काफी अच्छा लगा था।
3. एक थी डायन:
इस फिल्म को कन्नन अय्यर ने डायरेक्ट किया है, इसमें इमरान हाशमी, हुमा कुरेशी और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य किरदार में थे। फिल्म में कोंकणा सेन डायन बनी हैं जो लोगों को अच्छे से डरा पाने में सफल रही हैं।
4. परी:
साल 2018 में आई अनुष्का शर्मा की फिल्म परी में डर और इमोशन को मिलाकर हॉरर पैदा किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित रॉय थे और उन्होंने कहानी को थोड़ा हट कर बनाया था।
5. स्त्री:
स्त्री एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। अमर कौशिक की ये फिल्म आपको गुदगुदाएगी भी और डराएगी भी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी है।
6. राज
2002 में महेश भट्ट के द्वारा बनाई गई फिल्म राज लोगों को काफी डराने में सफल रही थी। इस फिल्म के मुख्य किरदार में डीनो मोरिया और बिपाशा बसु थे। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।