अक्सर आपने बॉलीवुड को हॉलीवुड की नकल करते हुए देखा होगा और इसके लिए आप बॉलीवुड को खरी-खोटी भी सुनाते होंगे। बॉलीवुड पर कभी पोस्टर, कभी स्टार्स का लुक तो कभी स्टोरी के लिए कॉपी करने का आरोप लगते आए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब बॉलीवुड का कद थोड़ा बड़ा हुआ, तब हॉलीवुड भी बॉलीवुड की नकल करने लगा।
तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही गानों के बारे में जब हॉलीवुड की फिल्मों में बॉलीवुड के गाने चलते दिखे…
1- फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना ‘बदतमीज़ दिल’ बहुत लोकप्रिय हुआ था।
Simge ने इस गाने का पूरा ट्रैक ही कॉपी कर लिया। आपको यकीन नहीं हो रहा है तो ये Kamera गाना सुन लीजिए।
2- बैंड बाजा बारात फिल्म के ‘दम दम मस्त है’ गाने में अनुष्का और रणवीर सिंह के डांस ने सबका दिल जीत लिया था।
साइबेरियन पॉप सिंगर को भी ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने म्यूजिक एलबम Nova Religija में इस मशहूर गाने की लिरिक्स को ही कॉपी कर लिया।
3- फिल्म ‘किस्मत’ के गाने ‘माही-माही’ में प्रियंका चोपड़ा ने अपना अलग ही रूप दिखाया। हालांकि ये गाना भी ओरिजनल नहीं है, लेकिन फिर भी बाद में हॉलीवुड ने इसे कॉपी कर लिया।
Viki Miljkovic ने न सिर्फ इस गाने को कॉपी किया बल्कि इसका कई डांस स्टेप भी कॉपी कर लिया।
4- ‘दिल से’ फिल्म का गाना छैंया-छैंया लोगों को काफी पसंद आया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान ने ट्रेन की छत पर डांस किया था।
Inside Man Ending Credits फिल्म के अंत में ये गाना बजता है। अंत में फिल्म की स्टारकास्ट नजर आते हैं और बैकग्राउंड में यह पूरा गाना बजता है।
5- रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘साथिया’ का गाना ‘छलका-छलका रे’ लोगों को काफी पसंद आया था। लोगों ने खासतौर से रानी मुखर्जी के डांस को पसंद किया था।
उमा थरमन और जेफरी डीन मोर्गन की फिल्म The Accidental Husband की शुरुआत में ही इस गाने की धुन बजती है।
The End
ये भी पढ़ें: रुकावट के लिए खेद: बॉलीवुड के वो 10 सुपरहिट गाने जो विदेशी गानों के कॉपी थे