ट्रैवल करना बॉडी और ब्रेन दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है, इससे आपको एक अलग ही फ्रेशनेस मिलती है। ट्रैवल से नए-नए आइडियाज मिलते हैं, शरीर हेल्दी बना रहता है। ट्रैवल का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में खुशी बनी रहती है। ऐसे में कई बार लड़कियों की सोलो ट्रिप बेहद जरूरी हो जाती है।
कभी आपके दोस्त बिजी होते हैं, तो कभी पैसों की दिक्कत। इस वजह से सबके साथ जा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे वक्त में लड़के तो सोलो ट्रिप पर आसानी से निकल जाते हैं, लेकिन लड़कियों की सोलो ट्रिप में कई परेशानियां आती है, उनकी सेफ्टी पर सवाल उठते हैं। इसीलिए आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां लड़कियों की सोलो ट्रिप मुमकिन हो सकती है।
कसौल
हिमाचल प्रदेश की एक बेहद ही खूबसूरत जगह कसौल लड़कियों की सोलो ट्रिप के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर पारवती नदी, मनिकरण गुरुद्वारा, खीर गंगा तक पैदल जाना और यहां की लोकल मार्केट्स काफी पसंद आती है।
इसके अलावा अगर आप खाने की शौकीन हैं तो यहां पर इजराइली फूड बहुत पसंद किया जाता है, वो भी काफी कम दाम में और बहुत टेस्टी भी होता है। ये जगह ऐसी है जहां पर सब कुछ आपके बजट में होगा। यहां पर आपको विदेशी महिलाएं भी ट्रैवल करती दिखेंगी।

यहां के लोकल लोगों की भी एक खासियत है, लोग सोलो लड़कियों के लिए खाने-पीने और रहने का अच्छे से बंदोबस्त करके रखते हैं। यहां पर लगभग 8 हजार तक के बजट में आप एक अच्छी छुट्टी बिता सकती हैं।
पुडुचेरी
पेराडाइज, ऑरोविल्ले बीच, अरविदों आश्रम, अरिकमेडु, आनंद रंगा पिल्लई महल, विल्लन्नूर जैसी घूमने की जगह और कई सारे फूड पॉइंट्स ये पुड्डुचेरी को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं, जहां पर लड़कियों की सोलो ट्रिप मजेदार बन सकती है।

इसके अलावा पुडुचेरी के ब्रिटिश काल में बने घरों और इंफ्रास्ट्रक्चर भी आपको काफी पसंद आएगा। यहां पर भी कई विदेशी महिलाएं अकेले ट्रिप पर आती हैं। यहां की नाइट लाइफ भी काफी अच्छी है। यहां आप अपना बेहद खूबसूरत फोटोशूट भी करा सकती हैं।
मुन्नार, केरल
वैसे तो ये जगह हनीमून के लिए बेस्ट है, लेकिन यहां पर सोलो ट्रिप का मजा भी काफी ज्यादा आता है। यहां की हरियाली के नजारे देखने के अलावा आप ट्रैकिंग, हाइकिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से केरल बाकी राज्यों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी है। यहां पर लड़कियों की सोलो ट्रिप का अलग ही मजा आ जाता है। आप यहां पर चाय का बगान भी देख सकती हैं।
दार्जिलिंग
हरियाली से भरा हुआ पश्चिम बंगाल की ये जगह फीमेल ट्रैवलर्स को काफी पसंद आती है। यहां पर आप टाइगर हील्स, हिमालया पार्क, चाय के बगान, मीरिक लेक, हिमालयन रेलवे की सवारी और ढेर सारा खाना एंजॉय कर सकती है।

कुर्ग, कर्नाटक
अगर आप कॉफी की शौकीन हैं और कॉफी के सबसे बड़े बगानों को देखना चाहती हैं तो इसके लिए कुर्ग जरूर जाएं। यहां पर आपको कॉफी के अलावा काली मिर्च, इलायची, केले, चावल और अदरक के खेत बहुत ज्यादा दिखेंगे। कुर्ग की बेस्ट बात ये है कि आप यहां से खुद इन चीजों को खरीद सकती हैं और घर जाकर प्योर कॉफी, इलायची का स्वाद ले सकती हैं।

यहां का इरप्पु झरना और हरंगी बांध भी घूमने के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं और अगर आप नॉन-वेज की शौकीन हैं तो यहां पर आपको कई तरह के टेस्टी चिकन और मटन मिल जाएंगे।